Monday, September 16, 2019

उल्लू दिन में नाचने लगे...

उल्लू दिन में नाचने लगे...

डेप्रिसिएशन बढ़ाके जेब से पैसा निकालने लगे!
जी एस टी , टोल टैक्स लगाकर देश लुटने लगे!
उल्लू दिन में नाचने लगे और चमगादड़ ढोल पिटाने लगे!

क्लाउड रदार , इकोनॉमिक्स, मैथमेटिक्स
और नूटन के ग्रेविटी की वाट लगाने लगे!
उल्लू दिन में नाचने लगे और चमगादड़ ढोल पिटाने लगे!

सड़क दुर्घटना के नाम पर फाइन बढ़ाने लगे,
ठेकेदार भ्रष्ट अधिकारियों को बचाने लगे!
उल्लू दिन में नाचने लगे और चमगादड़ ढोल पिटाने लगे!

एक तरफ निर्भया के केस में रोड पर उतर गए,
दूसरी तरफ अपने मत्रियो संतरियों को बचाने लगे!
उल्लू दिन में नाचने लगे और चमगादड़ ढोल पिटाने लगे!

नोटेबंदी करके आम आदमी को बर्बाद करने लगे,
इलेक्टोरल बांड लाके खुदको आबाद करने लगे!
उल्लू दिन में नाचने लगे और चमगादड़ ढोल पिटाने लगे!

पुलवामा अटैक का मास्टरमाइंड नहीं मिला,
पर बालकोट स्ट्राइक करके खुदकी सेना बतवाने लगे!
उल्लू दिन में नाचने लगे और चमगादड़ ढोल पिटाने लगे!

ना शिक्षा, ना स्वास्थ्य, ना आम आदमी पे ध्यान!
देशहित के नाम पे खुदका उल्लू साधने लगे!
उल्लू दिन में नाचने लगे और चमगादड़ ढोल पिटाने लगे!

देशहित के नामपे आलोचकों को देशद्रोही बनाते गये !
खुदके बेईमान ,धर्मांध और भ्रष्ट लोगो को देशप्रेमी बताने लगे !
उल्लू दिन में नाचने लगे और चमगादड़ ढोल पिटाने लगे!

- शिरीष घाटगे

No comments:

Post a Comment